Latest news
23 October 2024

कांकेर। 77 वां स्वतंत्रता दिवस कांकेर जिले में गरिमामय ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ। जिला स्तरीय समारोह शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में आयोजित किया गया, जहां पर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी ने प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राष्ट्रगान पश्चात उनके द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। जिले के कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल भी उनके साथ थे।

संदेश वाचन पश्चात हर्ष एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे नील गगन में छोड़े गये। हर्ष फायर के बाद जिला पुलिस बल (पुरूष), जिला पुलिस बल (महिला), होमगार्ड, डीएसएफ, वन विभाग, एनसीसी सीनियर डिविजन पीजी कॉलेज (बालक, बालिका), एनसीसी शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बालक एवं बालिकाओं, पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर के एनसीसी (बालक), शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर स्काऊड गाईड एवं पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया तत्पश्चात लगभग एक हजार विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों – पैराडाइज हायर सेकेण्डरी स्कूल कांकेर, कन्या आवासीय विद्यालय गोविंदपुर, स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर, शहीद रामकुमार यादव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर, शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा जवाहर नवोदय विद्यालय करप के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

  स्वतंत्रता दिवस मार्च पास्ट में गैर शालेय वर्ग से जिला पुलिस बल प्रथम, एनसीसी पीजी कॉलेज (बालक) द्वितीय, एनसीसी पीजी कॉलेज (बालिका) तृतीय तथा शालेय वर्ग में एनसीसी शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय नरहरदेव (बालक) प्रथम, एनसीसी शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय नरहरदेव (बालिका) द्वितीय तथा एनसीसी पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर (बालक) को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहीद रामकुमार यादव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर को प्रथम पुरस्कार, जवाहर नवोदय विद्यालय करप को द्वितीय पुरस्कार और पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमंत ध्रुव, नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम, मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री बालाजी राव, कलेक्टर कांकेर डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी, अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर सहित पार्षद, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कमर्चारी व स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *