Latest news
23 October 2024

2009-10 से लगातार पत्नी मिथलेश शोरी चारामा क्षेत्र से हैं जिला पंचायत सदस्य

 

     खगेश्वर राना कांकेर

मिशन विधानसभा 2023।  कांग्रेस के नीतियों से प्रभावित होकर स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जयंती के अवसर पर सहायक संचालक कृषि सरजू राम शोरी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर और फिर कांग्रेस में शामिल होकर टिकट के दावेदारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। विधायक निवास में अपने समर्थकों के साथ अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एव मुख्यमंत्री संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी की उपस्तिथि में सदस्यता ली। मुख्यमंत्री संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी ने कांग्रेस प्रवेश पश्चात कहा है कि मौत और टिकिट का कोई भरोसा नहीं होता। मिथलेश शोरी 15 सालो से जिला पंचायत सदस्य है जिसका श्रेय आपको जायेगा। जिस बात से टिकिट के दावेदारों में खलबली मच गया।

विधासभा कांकेर में सरजू राम शोरी का अच्छा अनुभव

सहायक संचालक कृषि रहते हुए सरजू राम शोरी ने 18 सालो तक कांकेर विधानसभा में नौकरी कर चुके है और जहा से कांकेर विधानसभा के लिए विधायक चुने जाते है वह क्षेत्र नरहरपुर, शोरी ने 2014 से लेकर 2019 क्षेत्र में नौकरी में रहे है और आम लोगो के अलावा क्षेत्र के किसानों से अच्छे खासे पकड़ माना जा रहा है। ऐसे में कोई शक नहीं कि सरजू राम शोरी टिकिट में दावेदारी न करे। विधानसभा कांकेर के लिए टिकिट के दावेदारी में एक नाम और जुड़ जायेगा जो नाम के आगे क्षेत्र में अच्छा पकड़ होना बताया गया है। सरजू राम शोरी नौकरी में रहते हुए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बखूबी से निभाया साथ किसानों की भावनाओं को करीब से देखा है। जिस प्रकार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के पश्चात भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों के हित में जो निर्णय लिए इससे प्रदेश के किसानों में रोनक आई है।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात

 पूर्व सहायक संचालक कृषि सरजू राम शोरी ने कहा है कि भूपेश बघेल सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ किसानों की आर्थिक स्थिति में बदलाव आया है। कांग्रेस सरकार किसान हितेसी सरकार है। जिसने जनहित में बहुत सारी बहुत सारी योजनाओं क्रियान्वयन किया। काग्रेस के इसी नीति और सिद्धतो से प्रभावित होकर मैंने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया है। अगर पार्टी मुझे टिकिट देता है तो जो पार्टी का एजेंडा होगा ओ तो रहेगा किसानों के से वृद्धि के लिए हमेसा तत्पर रहुगा।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *