Latest news
23 October 2024

भुइयां के गोठ SEPTEMBER 30, 2023

महासमुंद। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर गुरुवार को मुस्लिम जमात द्वारा शहर में जुलूस निकाला गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग और पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग द्वारा यात्रा का शहर के नेहरू चौक पर स्वागत किया गया। इस दौरान उनके द्वारा जुलूस में शामिल मुस्लिम जमात के पदाधिकारियों और सदस्यों व लोगों में मिठाई वितरण कर शरतब पिलाया गया। श्रीमती महिलांग ने सभी को ईद मिलादुन्नबी पर्व की बधाई दी।

पूजा करते हुए राशि महिलांगआनंद चतुर्दशी पर पालिका में हुआ हवन-पूजन, नपाध्यक्ष राशि हुई शामिलमहासमुंद। आनंद चतुर्दशी के अवसर पर गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय में विराजित गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए हवन-पूजन किया गया। हवन में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग व पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग और सीएमओ टॉमसन रात्रे और सीताराम तेलक, करण यादव, इंदर ठाकुर, गुमान ध्रुव, जयकिशन सोना, विजय श्रीवास्तव, धनेंद्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में पालिकाकर्मी शामिल हुए। विधिवत पूजा अर्चना के बाद गणेश प्रतिमा महानदी में विसर्जन किया गया.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *