Latest news
23 October 2024

शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है

सुबह से उनके घर पर चली रेड के बाद आप नेता को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया है

नई दिल्ली :- शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आप के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दिनभर आवास पर छापेमारी के बाद ईडी ने शाम करीब 5 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि संजय सिंह को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।संजय सिंह से पहले दिल्ली सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल के दाएं हाथ मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, सिसोदिया फरवरी के अंत से ही जेल में बंद हैं. सिसोदिया की जमानत याचिका निचली अदालतों और हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है अब उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है

संजय सिंह की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उनके आवास के बाहर आम आदमी पार्टी के समर्थक बड़ी संख्या में जुट गए हैं। सांसद के घर के बाहर कार्यकर्ता जोरदार नारेबाजी करने लगे। सांसद को गिरफ्तारी के बाद ईडी दफ्तर ले जाया जाएगा। सुबह करीब 7 बजे से ही उनके घर पर ईडी की टीम मौजूद थी और करीब 10 घंटे बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। संजय सिंह की गिरफ्तारी को आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद पार्टी के कामकाज में उनकी भूमिका बहुत अधिक अहम थी। इंडिया गठबंधन में ‘आप’ के शामिल होने की वह अहम कड़ी रहे। ईडी का आरोप है कि संजय सिंह ने विवादित शराब नीति को बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसे अब रद्द किया जा चुका है। आरोप है कि इस नीति से शराब कारोबारियों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया गया और बदले में रिश्वत ली गई। संजय सिंह की गिरफ्तारी दिनेश अरोड़ा के सरकारी गवाह बनने के बाद की गई है। ईडी का कहना है कि संजय सिंह ने ही दिनेश अरोड़ा को मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल से मिलवाया था। अरोड़ा शराब घोटाले में आरोपी थे और अब सरकारी गवाह बन चुके हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *