Latest news
23 October 2024

15 अक्टूबर 2023। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने देशभर में तीन ठिकानों पर छापेमारी की और 11 लोगों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी तस्करी सिंडिकेट का हिस्सा थे। डीआरआई के अनुसार सिंडिकेट से जुड़े ये आरोपी बांग्लादेश सीमा के माध्यम से भारत में सोने की तस्करी करते थे और इसे मुंबई, नागपुर (महाराष्ट्र में) वाराणसी (उत्तर प्रदेश) आदि में भेज देते थे।

नागपुर से जब्त किया गया 8.5 किलोग्राम सोनाएक आधिकारिक प्रेस नोट के अनुसार, डीआरआई ने शुक्रवार और शनिवार को वाराणसी, नागपुर और मुंबई में एक समन्वित अभियान चलाकर सड़क और ट्रेनों से विदेशी मूल के सोने की तस्करी में शामिल सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। DRI की नागपुर टीम ने शुक्रवार शाम नागपुर रेलवे स्टेशन पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बंगाल के एक्सप्रेस ट्रेन से आ रहे थे। टीम ने दोनों के पास से 8.5 किलोग्राम विदेशी मार्का सोना बरामद किया।

हैंडब्रेक के नीचे छिपाकर रखा था सोनावाराणसी में एजेंसी की टीम ने तीन घंटे तक कार का पीछा करते हुए दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों व्यक्तियों के पास से 18.2 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। रिकवर किया गया सोना गाड़ी के हैंडब्रेक के नीचे छुपाया गया था, जो कैविटी के फॉम में था।उधर मुंबई की टीम शहर की सड़कों पर पांच आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही। ये आरोपी 4.9 किलोग्राम सोना लेकर वाराणसी से ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। इस पूरे ऑपरेशन में ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से पांच को मुंबई में, दो को वाराणसी में और चार को नागपुर में गिरफ्तार किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *