Latest news
23 October 2024

महिलाओं का नारी शक्ति होना गर्व है 

रायपुर । विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद फूलोदेवी नेताम दीदी के निर्देश में व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में महासमुंद जिले के ब्लाक बागबाहरा शहर के टाउन हॉल में महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें मुख्य अतिथि पूजा तिवारी महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष एवं पैकिन सरपंच रही , अध्यक्षता हेमलता निषाद महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं विशेष अतिथि, सविता गोस्वामी, रीमा यादव, सेवन साहू,यास्मीन बेगम, देविका बघेल, कुंती यादव, नेहा राजपूत, इंदु साहू जी रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री हरिराम यादव द्वारा किया गया.

कार्यक्रम आयोजित सुश्री दुर्गा सागर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री दुर्गा सागर द्वारा नारी शक्ति को मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा सम्मानित कराया गया, और महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आगे बढ़ते रहे उस विषय पर महिलाओं का ध्यान केंद्रित किया गया.

इस अवसर पुजानिलेश तिवारी ने कहा कि आज प्रत्यक्ष महिलाओं को आत्मनिर्भर होना चाहिए और हरके क्षेत्र में हिस्सा लेकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने में सक्षम होकर नारी शक्ति होने का गर्व होना चाहिए !

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *