Latest news
23 October 2024

भाजापा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर नपाध्यक्ष महिलांग ने किया पलटवार

महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर द्वारा भाजपा की सरकार बनने पर किसानों को कांग्रेस से ज्यादा लाभ दिए जाने वाले बयान को हास्यप्रद बताया है। उन्होंने चाहर के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि छग में कांग्रेस सरकार से पूर्व 15 सालों तक भाजपा की और 2014 से केंद्र में भाजपा की सरकार रहते हुए भी किसानों की 20 किंवटल और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को पूरा नहीं कर पाई। इसके अलावा 2013 के चुनाव में किसानों को बोनस देने की घोषणा की और जीतने के बाद तीन सालों तक बोनस न देकर वादा खिलाफी की और अब भाजपा केवल सत्ता पाने के लिए प्रदेश की जनता से झूठ बोलते हुए वर्तमान में कांग्रेस की भूपेश सरकार से किसानों को अधिक लाभ देने की घोषणा कर रही है।

नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चाहर से कहा कि केवल चुनाव जीतकर सत्ता पाने के लिए वे कोई भी ऐसी घोषणा न करें जिसे वे और भाजपा पूरा नहीं कर पाए। क्योंकि इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ सिंह द्वारा घोषणा कर प्रदेश के किसानों और जनता के साथ वादा खिलाफी कर चुकें हैं उस पर विचार करें बाद कोई नई घोषणा करें। रही बात कांग्रेस के भूपेश सरकार की घोषणा की तो जो उन्होंने प्रदेश की जनता से 36 वादे किए उसे पूरा कर जनता के विश्वास को भी जितने का कार्य किया है। उनके इसी विश्वास के चलते पूरे प्रदेश में “भूपेश है तो भरोसा है” का नारा बुलंद है। भूपेश बघेल ने चुनाव से पहले ही प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए इसी वर्ष से कर्जा माफ किया

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *